श्री गुरु नानक देव जी के पावन विवाह पर्व एवं गुरुद्वारा कंध साहिब मेल जोड़ की हार्दिक शुभकामनाएं
मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं
सिख धर्म
सिख धर्म के प्रथम गुरु, महान संत एवं मानवता के मार्गदर्शक श्री गुरु नानक देव जी के पावन विवाह पर्व तथा गुरुद्वारा कंध साहिब के पावन मेल जोड़ के अवसर पर मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन की ओर से समस्त सिख समाज एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
इस पावन अवसर पर रिपोर्टर सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन और उपदेशों के माध्यम से मानवता को प्रेम, समानता, सेवा, सद्भाव, सत्य एवं भाईचारे का संदेश दिया। उनका जीवन समाज को जात-पात, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर एक-दूसरे का सम्मान करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि गुरु साहिब के आदर्श आज भी पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। पावन विवाह पर्व हमें पारिवारिक संस्कार, प्रेम, जिम्मेदारी और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है।
इस शुभ अवसर पर सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे और गुरु नानक देव जी की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे, ऐसी मंगलकामना की गई।
वाहेगुरु जी का खालसा,
वाहेगुरु जी की फतेह।
— मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन
रिपोर्टर सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड