शुरू न्यूज़
कानपुर नगर के तहसील दिवस में आठवीं कक्षा का एक छात्र अपने घर के एक कमरे का ताला खुलवाने की गुहार लेकर पहुंचा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम के निर्देश पर जब कोतवाल बच्चे के घर जांच करने पहुंचे, तो वहां एक बिल्कुल अलग ही कहानी सामने आई।
पड़ताल के दौरान पता चला कि शिकायत करने वाले छात्र के पिता ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी से उनका एक बेटा है, जिसकी मां का निधन हो चुका है और वह वर्तमान में लखनऊ में अपनी बुआ के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा है। जिस कमरे पर ताला लगा था, वह कमरा इसी पहली पत्नी के बेटे के हिस्से का बताया गया है। वहीं, तहसील दिवस में शिकायत करने पहुंचा छात्र दूसरी पत्नी का बेटा है। इसके साथ ही जांच में यह भी सामने आया है कि बच्चे के पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड