शुरू न्यूज़
कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर चौराहे पर दिनदहाड़े 14 वर्षीय छात्रा के अपहरण की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। छात्रा उस समय अगवा कर ली गई जब वह अपनी कंप्यूटर कोचिंग के लिए जा रही थी। आरोप है कि चार युवकों ने उसे जबरन उठा लिया और विकास नगर स्थित दा रॉयल कैफे फैमिली रेस्टोरेंट के एक बंद कमरे में बंधक बनाकर रखा।
परिजन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट का दरवाजा तोड़कर छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में रेस्टोरेंट संचालक अंकित सहित एक अन्य युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपी चार पहिया वाहन से फरार होने में सफल रहे। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड