शुरू न्यूज़
कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र की कटरा ग्राम पंचायत में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ करीब दो सौ साल पुराने आशा देवी मंदिर की दान की हुई जमीन पर नातियों की नीयत खराब हो गई है। यह जमीन बुजुर्गों ने आशा देवी मंदिर को दान की थी, लेकिन अब नाती कथित तौर पर पुलिस से मिलीभगत कर इस पवित्र स्थान को हथियाने की कोशिश कर रहे हैं।
इस घटना में नातियों ने दुर्गा मूर्ति और मूर्ति के चबूतरे को भी थोड़ी मात्रा में विस्थापित कर दिया है। इस अन्याय के कारण मंदिर के पुजारी अमृतपुरी को न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर होना पड़ रहा है। पुजारी अमृतपुरी अपनी शिकायत लेकर चौकी से लेकर तहसील परिसर तक के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई समाधान नहीं मिला है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड