शुरू न्यूज़
विश्व हिन्दू परिषद – बजरंग दल, जिला घाटमपुर द्वारा 5 जुलाई से 12 जुलाई तक ‘सेवा सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान “नर सेवा ही नारायण सेवा” के पवित्र भाव को साकार करते हुए विभिन्न सेवा कार्य निरंतर किए जा रहे हैं।
संगठन ने स्पष्ट किया है कि बजरंग दल केवल सड़कों पर राष्ट्र और धर्म के जयघोष तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने के संकल्प के साथ काम करता है। इस उद्देश्य के लिए चिकित्सा शिविर, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, गौसेवा, रक्तदान और अन्य जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से निरंतर समाजसेवा की जाती है। संगठन के अनुसार, सेवा ही उनकी पहचान है, और इसी भावना से सेवा सप्ताह में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
बजरंग दल के जिला संयोजक श्री रमन अवस्थी ने इस अवसर पर कहा कि सेवा ही भारतीय संस्कृति का मूल मंत्र है। उन्होंने जोर दिया कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहयोग और सेवा पहुँचाना सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है, और यह ‘सेवा सप्ताह’ इसी संकल्प का प्रतीक है। इस आयोजन में जिला सुरक्षा प्रमुख श्री अमित अवस्थी और नगर विद्यार्थी प्रमुख श्री प्रशांत जी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड