शुरू न्यूज़
फतेहपुर में प्रीति उर्फ विनीता ने अपने पति अवधेश को सोते समय पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया। विनीता ने अपने कबूलनामे में बताया है कि उसके पति ने उससे 100 रुपये मांगे थे, लेकिन उसके पास केवल 50 रुपये थे। उसने उसमें से 20 रुपये अपने पति को दिए, जिसके बाद पति ने बैट्री-लाइट तोड़ दी और सब्जी फेंक दी।
इसके उपरांत, विनीता ने पड़ोस से 50 रुपये उधार मांगे और अपने पास से 50 रुपये मिलाकर कुल 100 रुपये पति को दिए। विनीता के अनुसार, पति उन 100 रुपये से शराब ले आया और शराब पीकर उसने परिवार को फिर से बेइज्जत किया। जब पति शराब पीकर सो गया, तो विनीता ने बताया कि उन्होंने सोते वक्त उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड