शुरू न्यूज़
कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात अतिरिक्त दहेज की मांग और दूल्हे की कथित नशेबाजी के कारण शादी टूट गई, जिसके बाद बारात बिना फेरे ही वापस लौट गई। यह घटना विवाह की रस्मों से पहले चल रहे तिलक समारोह के दौरान सामने आई।
आरोप है कि तिलक समारोह के समय दूल्हे ने दुल्हन के पिता से दहेज में एक बाइक और एक लाख रुपये नकद की अतिरिक्त मांग की। दुल्हन पक्ष ने पहले से तय दान-दहेज का हवाला देते हुए इस मांग को पूरा करने से इनकार कर दिया। इसके बाद, कथित रूप से नशे की हालत में रहे दूल्हे ने दुल्हन पक्ष के लोगों से उलझना शुरू कर दिया, जिससे विवाद और बढ़ गया। दूल्हे की नशे में धुत हरकतें और दहेज की मांग देखकर दुल्हन ने उससे शादी करने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद विवाह की सभी रस्में रोक दी गईं।
देर रात तक गांव के लोगों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास किए गए, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर रवाना हुई, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही अधिकांश बाराती वहां से जा चुके थे। पुलिस को गांव के किनारे दूल्हा नशे की हालत में मिला। दुल्हन के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि दूल्हा और उसके परिजन शादी से पहले बाइक और एक लाख रुपये नकद की मांग कर रहे थे, और दूल्हा नशे में भी था, जिसके कारण उनकी बेटी ने शादी करने से मना कर दिया। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा ने इस बात की पुष्टि की है कि दहेज में बाइक मांगने और दूल्हे के नशे में होने के कारण विवाह संपन्न नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि युवती के पिता की तहरीर प्राप्त हो गई है, और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड