शुरू न्यूज़
दिनांक 03.07.2026 को जनपद गोरखपुर में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता और शुचिता के साथ सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से, जिलाधिकारी गोरखपुर महोदय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान, पुलिस प्रबंधन, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, कंट्रोल रूम और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और अन्य कर्मचारियों को सतर्कता बनाए रखने तथा अपनी ड्यूटी का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड