पाली ब्लॉक मुख्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस
गोरखपुर जनपद के पाली ब्लॉक मुख्यालय पर 15 अगस्त के शुभ अवसर पर 80वाँ स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख शशि प्रताप सिंह एवं खंड विकास अधिकारी बृजेश यादव ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में एडीओ पंचायत धर्मेंद्र कुमार, ग्राम विकास अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह, मनोज राज, अश्वनी सिंह, अशोक सिंह, वीरेंद्र भूषण, धर्मपाल यादव, अरविंद कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। इसमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के अमूल्य बलिदान, राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता का गौरव निहित है। सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पाली ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में भी सहभागिता की गई। राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियाँ साझा की गईं।
इस अवसर पर निम्नलिखित विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता की गई
ग्रामसभा बड़गों स्थित सुदामा देवी सरस्वती विद्या मंदिर
ग्रामसभा लखनापार स्थित संकट हरण पांडेय इंटर कॉलेज
ग्रामसभा चणराँव स्थित विद्या पब्लिक स्कूल
कार्यक्रम के अंत में देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया तथा सभी से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को और अधिक सुदृढ़ बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। विद्यालयों पर पहुंचकर ब्लॉक प्रमुख शशि प्रताप के द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर बधाइयां दी गई
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड