शुरू न्यूज़
बस्ती के हरैया में पुलिस और स्वाट सर्विलांस टीम को बड़ी कामयाबी मिली है, जहां एक संयुक्त कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ के बाद अंतरजनपदीय चोर गिरोह के 5 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर चोरी की कई वारदातों का खुलासा किया गया है। बभनान रोड पर घेराबंदी के दौरान भाग रहे बदमाश सुजीत पासी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से करीब 7.5 लाख रुपये मूल्य के 33 ग्राम सोने व 1.2 किलो चांदी के आभूषण, दो मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा, कारतूस, चार मोबाइल, ₹32,200 नकद और चोरी के औजार बरामद किए हैं।
पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह मजदूर बनकर नए क्षेत्रों में पहुंचता था और रात में कई घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। वारदात करने के बाद यह गिरोह तुरंत अपना जिला बदल लेता था। पकड़े गए गिरोह के सदस्यों पर पहले से ही कई जिलों में चोरी और अन्य संगीन मामलों के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को न्यायालय भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड