सरयू नदी में जेटी के नीचे गहरे पानी में चली गई 10 वर्षीय बालिका, जल पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बची जान_____________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर
अयोध्या 02 अगस्त 2026, सरयू नदी में स्नान के दौरान एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब 10 वर्षीय सृष्टि, पुत्री बाल गोविन्द, निवासी ग्राम फुलवरिया, थाना गुलरवरिया, जिला गोरखपुर, अचानक जेटी के नीचे गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। बालिका को पानी में डूबता देख घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई तथा तत्काल ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही जल पुलिस प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य के नेतृत्व में जल पुलिस टीम ने बिना एक क्षण गंवाए नदी में उतरकर साहस, सूझबूझ एवं त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए बालिका को सकुशल बाहर निकाल लिया। प्राथमिक सहायता देने के उपरांत उसे तत्काल श्रीराम अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा उपचार के बाद बच्ची की स्थिति सामान्य बताई गई तथा वह पूरी तरह सुरक्षित है। इस सफल बचाव अभियान में जल पुलिस प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य, कांस्टेबल मनोज पाल, कांस्टेबल लालमणि, कांस्टेबल मेहर सिंह, कांस्टेबल नित्यानन्द यादव, कांस्टेबल कमरूदिन तथा रितेशदाश मिश्र ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अस्पताल में भी टीम द्वारा बच्ची के उपचार एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया। जल पुलिस की सतर्कता, साहस और समय रहते की गई त्वरित कार्रवाई के कारण एक मासूम की जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया। बच्ची के परिजनों एवं घाट पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने जल पुलिस टीम के इस साहसिक एवं मानवीय कार्य की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड