पहलवान ब्रह्मानंद हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
मिर्च पाउडर डालकर गिराया, लाठी-डंडों और गैंती से किया था हमला; चार बांस के डंडे, लोहे की गैंती व मिर्च पाउडर बरामद
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के भकठान गोसाईपुर गांव में पहलवान ब्रह्मानंद यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में अभिमन्यु यादव, अजय यादव, रामस्वरूप यादव, संजय यादव और राकेश यादव शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चार बांस के डंडे, एक लोहे की गैंती और घटना में इस्तेमाल लाल मिर्च पाउडर बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने गुरुवार को पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दुबे तथा एसओजी प्रभारी रजनीश राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। चार आरोपियों को बयारा रोड स्थित मंझरिया रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया, जबकि राकेश यादव को महाराजगंज जिले के भिठौली थाना क्षेत्र स्थित शिकारपुर नहर पुलिया तिराहे से पकड़ा गया। एसपी ने बताया कि 22 सितंबर को रमाकान्त यादव ने तहरीर देकर बताया था कि उनके भाई ब्रह्मानंद यादव बुलेट से गिढीनी बाजार जा रहे थे। राकेश यादव के घर के सामने पहुंचने पर आरोपियों ने उनकी बाइक रोक ली और उनकी आंखों में पिसी लाल मिर्च डाल दी। मिर्च पड़ने से ब्रह्मानंद गिर गए, जिसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल ब्रह्मानंद को 112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी राकेश यादव ने पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए बताया कि 18 मई को ब्रह्मानंद यादव और अन्य लोगों के साथ मारपीट की घटना को लेकर मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस के अनुसार, राकेश ने पूछताछ में यह भी बताया कि इसी रंजिश के चलते पांचों आरोपियों ने ब्रह्मानंद को रास्ते से हटाने और आगामी प्रधानी चुनाव में उनके भाई रमाकान्त यादव को हराने की योजना बनाई थी। पुलिस के अनुसार राकेश ने घटना में ब्रह्मानंद की आंखों में मिर्च डालने और बाद में गैंती से वार करने की बात स्वीकार की है। मामले में पहले धारा 103(1) और 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 191(2), 191(3), 190 और 61(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। आरोपियों को प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दुबे, निरीक्षक वीरेंद्र कुमार यादव, निरीक्षक जयप्रकाश चौबे, उपनिरीक्षक प्रभांशु कुमार राय, इल्ताफ खान, धर्मनाथ यादव, अश्वनी तिवारी, शैलेन्द्र कुमार समेत कोतवाली पुलिस के अन्य कर्मी शामिल रहे। एसओजी टीम में प्रभारी रजनीश राय, हेड कांस्टेबल अनुप कुमार राय, धनंजय श्रीवास्तव, विवेक राय तथा कांस्टेबल दीपक सिंह, अभिषेक सिंह, शुभम कुमार, विवेक मिश्रा और सर्वेश मिश्रा ने गिरफ्तार किया है।

अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड