रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

मिर्ची डालकर बुलेट से गिराया, फिर फरसा और भाले से किया हमला; प्रधानी चुनाव की रंजिश में हत्या

Vinay kumar giri

चारा लेने जा रहे थे बुलेट से, मिर्ची डालकर गिराने के बाद धारदार हथियारों से हमला; परिजनों ने प्रधानी चुनाव की रंजिश को बताया वजह

संतकबीरनगर। कोतवाली थाना क्षेत्र के भकठान गांव निवासी और संतकबीरनगर जिला केसरी सम्मान से सम्मानित पहलवान ब्रह्मानंद यादव की मंगलवार दोपहर कथित रूप से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए घटना के पीछे प्रधानी चुनाव से जुड़ी रंजिश को वजह बताया है।
जानकारी के अनुसार, ब्रह्मानंद यादव पुत्र दयाराम यादव निवासी भकठान गोसाईपुर मंगलवार को दोपहर करीब 2:30 बजे अपनी बुलेट से भैंसों के लिए चारा लेने जा रहे थे। आरोप है कि गांव के रास्ते में ही कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने कथित तौर पर उनके ऊपर मिर्ची डालकर उन्हें बुलेट से नीचे गिरा दिया। इसके बाद धारदार हथियार, फरसा और भाले से उन पर हमला किया गया। परिजनों के मुताबिक, घटना के दौरान गोली चलाए जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, गोली लगने की पुष्टि पोस्टमार्टम और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल ब्रह्मानंद यादव को निजी वाहन से खलीलाबाद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस में रखवाते हुए पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे ब्रह्मानंद
ब्रह्मानंद यादव चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनके भाइयों में रमाकांत यादव, जो वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं, श्रीकांत यादव और रामानंद यादव शामिल हैं। मृतक के परिवार में उनकी पत्नी के साथ दो बच्चे भी हैं।
जिला केसरी के सम्मान से नवाजे गए थे
ब्रह्मानंद यादव पहलवानी के क्षेत्र में अपनी पहचान रखते थे। उन्हें संतकबीरनगर जिला केसरी के सम्मान से भी नवाजा गया था। उनकी हत्या की खबर से खेल और पहलवानी से जुड़े लोगों में भी शोक की लहर है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश
परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को नाम बताए हैं। परिजनों का कहना है कि घटना के पीछे प्रधानी चुनाव को लेकर चली आ रही रंजिश हो सकती है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने में जुटी है।
समाचार लिखे जाने तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी