सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने में जुटें कार्यकर्ता : प्रदीप शुक्ल
सेवा संकल्प अभियान
सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने में जुटें कार्यकर्ता : प्रदीप शुक्ल
घघसरा हिंदी समाचार
पाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं समर्पण के 25वें वर्ष के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर पाली ब्लॉक मुख्यालय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने की। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रदीप शुक्ल रहे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए विधायक प्रदीप शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सेवा, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से सेवा कार्यों को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता, निष्ठा और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया।
मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री मनोज सिंह ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति और जनसेवा का माध्यम है। अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
जिला मंत्री बलवीर यादव ने भी कार्यशाला को संबोधित करते हुए अभियान की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। ब्लॉक प्रमुख शशी प्रताप सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन विजय मिश्रा ने किया।
कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा, आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को सेवा कार्यों से जोड़ने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता विजेंद्र मिश्र, रविंद्र तिवारी, राजू पांडेय, अवनीश उर्फ रोशन सिंह, राहुल सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, रमेंद्र मिश्रा, शिव प्रताप सिंह, राजेश तिवारी, जनार्दन सिंह, कमलेश, सत्य प्रकाश सिंह, राजेंद्र पाल, अवधेश निषाद, ध्रुवचंद गौड़, महेश साहनी सहित बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड