जल संशाधन मंत्री ने किया ने
किया बखिरा पम्प कैनाल द्वितीय का शुभारम्भ सहजनवा विधायक
नेकिया पौधरोपण
जलसंशाधन मंत्री ने किया बखिरा पम्प कैनाल द्वितीय का किया उद्घाटन
घघसरा पाली में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्र
देश ने बखिरा पंप नहर द्वितीय, नलकूप खंड प्रथम गोरखपुर के आधुनिकीकरण का काम पूरा होने के बाद लोकार्पण कार्यक्रम किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ल मौजूद रहे।
इस परियोजना का मकसद किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा देना और खेतों तक पर्याप्त पानी पहुंचाना है। यह परियोजना 339.23 लाख रुपये (3.39 करोड़ रुपये) की लागत से बनाई गई है।
बखिरा पंप नहर के आधुनिकीकरण से आसपास के करीब सात-आठ गांवों के लगभग 768 किसान परिवारों को फायदा मिलने की उम्मीद है। इससे खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने की व्यवस्था बेहतर हुई है।
किसान अब धान, गेहूं के साथ-साथ रबी की अलग-अलग फसलों, सब्जियों और अन्य कृषि कामों के लिए भी सिंचाई सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। मंत्री ने बताया कि सहजनवां विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का निर्माण हुआ है और औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार से रोजगार के नए मौके भी बने हैं।
कार्यक्रम में कहा गया कि क्षेत्र में सड़क, बिजली और सिंचाई के साथ-साथ ग्रामीण जीवन में भी विकास दिख रहा है। बेहतर सड़कों और सुविधाओं से गांवों में आना-जाना आसान हुआ है। इससे महिलाओं, युवाओं और विद्यार्थियों को भी फायदा मिल रहा है। स्वतंत्र देव सिंह ने मां के नाम एक पेड़ लगवाए जहां पर सभी कार्यकर्ता और अधिकारी गढ़ भी शामिल रहे और उन्होंने अपने खुद एक पेड़ लगाकर मां के नाम
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा, स्वच्छता और जनसेवा से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित करने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पाली ब्लॉक प्रमुख इंजीनियर शशि प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवचरण प्रसाद, प्रधान अखिलेश तिवारी, मंडल महामंत्री विजय कुमार मिश्रा, राहुल जी, राजेश तिवारी, दिलीप
तिवारी समेत कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता और
किसान मौजूद थे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड