चकबंदी अधिकारियो ने लगाई चौपाल किसानो की लगी जमघट
हुए समाधान
*चकबंदी अधिकारियों ने सुनी ग्रामीणों की बात, निष्पक्ष कार्रवाई का दिया भरोसा*
घघसरा पाली गोरखपुर
परिवर्तन उदय हिंदी समाचार सुनील मिश्रा की रिपोर्ट
विकास खण्ड पाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत भक्सा गांव माफी में बुधवार को चकबंदी विभाग द्वारा धारा-9 की पत्रावली की सुनवाई आयोजित की गई। सुनवाई की सूचना डुग्गी-मुनादी कराकर दी गई थी, जिसके बाद गांव के सैकड़ों ग्रामीण एक सामूहिक स्थान पर एकत्र हुए।
सुनवाई में चकबंदी अधिकारी, देवकांत पांडे उमाशंकर राव सहायक अधिकारी चकबंदी लेखपाल अजमल खान, लिपिक सुरेंद्रनाथ, ग्राम सभा प्रधान भोला प्रसाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
अधिकारियों ने एक-एक कर ग्रामीणों की समस्याओं और आपत्तियों को सुना और पत्रावली के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों ने चकबंदी प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरतने की मांग की।
चकबंदी अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शासन के नियमों के अनुसार निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कार्रवाई की जाएगी। किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
ग्राम प्रधान भोला प्रसाद ने कहा कि चकबंदी से गांव की बिखरी हुई जमीनें एक जगह होंगी,
जिससे किसानों को खेती और सिंचाई में सुविधा मिलेगी!
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड