शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले की सदर तहसील में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक पीड़िता ने जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की मौजूदगी में आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान द्वारा उसे उठा लिया गया है और पुलिस की मौजूदगी में यह सब हुआ है। उसने न्याय न मिलने पर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ अन्याय करने वालों को पूर्व प्रमुख और एक प्रधान का सह प्राप्त है, जिसके कारण उसे पुलिस और प्रशासन से न्याय नहीं मिल पा रहा है। लड़की का हंगामा सुनकर अन्य अधिकारी भी भौंचक्के रह गए और पीड़िता ने जिलाधिकारी से अपना दुखड़ा सुनाते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई।
कछवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली इस लड़की ने कछवां पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि पुलिस के संरक्षण में प्रधान उसे उठाकर ले आया और वह अब भी खुला घूम रहा है। पीड़िता के अनुसार, पिछले एक वर्ष से थाना, तहसील और डीएम-एसपी कार्यालय का चक्कर लगाने के बावजूद उसकी शिकायत पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड