शुरू न्यूज़
मीरजापुर के छानवें क्षेत्र स्थित ग्राम-दुगरहा (मु0-असवां, तप्पा-96 परगना कंतित तहसील सदर) में निविदा के विपरीत जाकर घर के दरवाजे पर अवैध रूप से सड़क बनाने का मामला सामने आया है। ग्राम-दुगरहा में स्वीकृत निविदा के अनुसार मिश्रा कन्स्ट्रक्शन के ठेकेदार द्वारा 1 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया गया था। लेकिन कार्य समाप्ति के पश्चात बची हुई गिट्टी और कोलतार जैसी सामग्रियों का इस्तेमाल कर निविदा से आगे बढ़कर गलत और अवैधानिक ढंग से 10 मीटर से अधिक लंबी अतिरिक्त सड़क का निर्माण कर दिया गया।
इस अवैध निर्माण के कारण स्थानीय निवासी राम सजीवन दूबे के पुत्र अजय दूबे व अवधेश दुबे को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रार्थीगण बाहर रहते हैं और उनकी अनुपस्थिति में रंजिश रखने वाले लोगों की साजिश तथा ठेकेदार की सहमति या असहमति से ठीक दरवाजे पर यह अवैध निर्माण किया गया है। पीड़ितों ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों के भीतर इस अवैध निर्माण को हटाकर उनके दरवाजे को साफ नहीं किया गया, तो वे हर्जाने व खर्च की वसूली के लिए विभाग के सहायक अभियंता, अवर अभियंता और संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध फौजदारी व दीवानी मुकदमा दायर करने के लिए स्वतंत्र होंगे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड