भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले 24 घण्टे फ्लड का खतरा
उत्तराखंड में अगले 24 घंटे फ्लैश फ्लड का खतरा
भारत मौसम विज्ञान विभाग के फ्लैश फ्लड गाइडेंस सेल ने उत्तराखंड के लिए अलर्ट जारी किया है। 11 अगस्त 2026 शाम 5:30 बजे तक राज्य के 12 जिलों में कम से मध्यम स्तर के फ्लैश फ्लड का जोखिम बताया गया है।
इन 12 जिलों में खतरा:
अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पौड़ी गढ़वाल।
लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और सतही जल बहाव की स्थिति बन सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में छोटी जलधाराओं और नदी-नालों में भी अचानक तेज पानी आने की आशंका है।
उत्तराखंड के सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने लोगों और पर्यटकों से खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी-नालों, गदेरों व बरसाती धाराओं से दूर रहने की अपील की है।
सावधानी जरूरी:
• नदी-नालों के पास न जाएं
• बढ़े जलस्तर में पुल-पुलिया पार न करें
• भूस्खलन संभावित मार्गों पर सतर्क
आज चमोली का दृश्य !!
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड