₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

धनंजय की मौत पर पत्नी का बड़ा खुलासा: ‘आत्महत्या नहीं, हत्या कर लटकाया गया था शव’

Santosh dev giri

मीरजापुर के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटके मिले धनंजय उर्फ सोनू की मौत के मामले में उनकी पत्नी ने एक बड़ा बयान दिया है। पत्नी का दावा है कि उनके पति ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उनकी हत्या कर शव को पंखे के रॉड से फंदा बनाकर लटकाया गया था, ताकि इसे आत्महत्या दिखाया जा सके। उनका कहना है कि गहन जांच और मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने पर सच्चाई सामने आ जाएगी।

यह पूरा मामला तब सामने आया जब लालगंज बाजार निवासी 26 वर्षीय धनंजय उर्फ सोनू का शव शुक्रवार, 19 जून 2026 की सुबह घर के कमरे में रुमाल के फंदे से लटकता मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। घटना के समय घर में परिवार का कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था, क्योंकि धनंजय की पत्नी मांगलिक कार्यक्रम के लिए अपने मायके गई हुई थीं और वह घर पर अकेले थे। धनंजय चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे, और वह अपने पीछे पत्नी तथा दो बेटियां छोड़ गए हैं। परिवार इस मौत को आत्महत्या मानने को तैयार नहीं है।

सोनू की पत्नी के मुताबिक, 18 जून को शाम करीब पांच बजे उनकी पति से आखिरी बार मोबाइल पर बात हुई थी। उस वक्त उनके पति के साथ कमरे में कई लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ को वह पहचानती हैं। उन्होंने पति से वीडियो कॉलिंग पर बात करने को कहा था ताकि वह देख सकें कि कमरे में और कौन-कौन है, लेकिन वीडियो कॉल नहीं किया गया और मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया गया। पत्नी ने बताया कि पति की मौत के बाद घर के कमरे और मुख्य गेट का दरवाजा खुला पाया गया था, जिस पर कुंडी नहीं लगी थी। जिस रॉड से पंखा लगा था, उसी से फंदा लटकाया गया था, जिसे मृतक के लिए संभव नहीं बताया जा रहा है। इसके अलावा, बेड पर बिछा चादर सही सलामत था और बेड पर एक कुर्सी भी पड़ी थी। पत्नी का तर्क है कि यदि कोई बेड पर चढ़कर कुर्सी के सहारे फांसी लगाता, तो कुर्सी और बेड के चादर ज्यों के त्यों नहीं रहते, जो एक गहरी साज़िश की ओर इशारा करता है।

परिवार के सदस्यों का भी आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों और कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल से मिलकर न्याय तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है, ताकि सोनू के हत्यारों को सज़ा दिलाई जा सके। इस बीच, थानाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी