शुरू न्यूज़
बेतिया-सुगौली रेल मार्ग के समीप रविवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में एक 20 वर्षीय युवक की अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना थ्वाईया एवं बखरिया पंचायत के वार्ड संख्या-7 स्थित कुर्मी टोला के पास हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक रेलवे ट्रैक के पास मौजूद था, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेन उसे चपेट में ले लिया, जिससे उसकी तुरंत मौत हो गई। घटना इतनी दर्दनाक थी कि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू की। मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार ने मृतक की पहचान सुगौली थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा निवासी रामबाबू महतो के पुत्र निकेश कुमार (20) के रूप में की है।
पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, निकेश के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हर पहलू पर गौर कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और परिजनों को इस दुखद घटना की सूचना दे दी गई है।
युवक की असामयिक मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि निकेश किन परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक तक पहुंचा और यह हादसा आखिर कैसे हुआ। पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड