रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, दूसरे पक्ष ने बताया सोची-समझी साजिश

Ravendra Jadon पत्रकार

एटा जिले के जलेसर क्षेत्र स्थित ग्राम अरवगढ़ में 22 जुलाई की रात हुई एक घटना को लेकर दो परस्पर विरोधी शिकायतें सामने आने से मामला गर्मा गया है। सबसे पहले ग्राम अरवगढ़ निवासी अनुसूचित जाति की महिला लक्ष्मी, पत्नी उदयप्रकाश ने क्षेत्राधिकारी जलेसर को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि रात लगभग 11 बजे जब वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ घर पर अकेली थीं, तब कन्हैया पुत्र प्रमुदयाल सहित कई नामजद लोग जबरन घर में घुस आए। उन्होंने महिला के साथ अभद्रता, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए आरोपियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

इसके जवाब में दूसरे पक्ष की ओर से रेशमा देवी, पत्नी स्वर्गीय प्रमुदयाल ने थाना जलेसर में प्रार्थना पत्र सौंपकर अपने पुत्र कन्हैया लाल को झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश का दावा किया है। उनका कहना है कि उनका पुत्र शाम को रुपये लौटाने गया था और गांव के पुराने भूमि विवाद व आपसी रंजिश के कारण इस पूरे घटनाक्रम को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। रेशमा देवी ने निष्पक्ष जांच के लिए वीडियो साक्ष्य होने की बात कही है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों की शिकायतों, उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

मामले से जुड़े सूत्रों का कहना है कि यह घटना सामान्य न होकर एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है, जिसकी क्रमबद्ध झलक वायरल वीडियो में भी दिख रही है। जिन लोगों के खिलाफ हरिजन एक्ट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराने की तैयारी की गई है, वे एक विचाराधीन मुकदमे में बतौर गवाह शामिल हैं। इसके अलावा आरोप लगाने वाली महिला पर पहले भी लोगों को फर्जी शिकायतों में फंसाने के दावे किए गए हैं, वहीं कथित आरोपी युवा नेताओं और गरीब मजदूरों से संबंधित लट्ठबाजी व अन्य घटनाक्रमों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी