कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में रूमा के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस भीषण हादसे में एक युवक, एक किशोर और एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले कांशीराम अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उन्हें एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस मृतकों की पहचान कराने के प्रयासों के साथ ही पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड