शुरू न्यूज़
बिहार के खगड़िया में पुलिसिया कार्रवाई से सहमी एक पीड़ित महिला न्याय की गुहार लगाने खगड़िया समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय पहुंची है। पीड़ित महिला ने पुलिस पर रात के अंधेरे में बिना किसी पुख्ता वजह और बिना किसी महिला पुलिसकर्मी के घर में घुसकर छापेमारी और बदसलूकी करने का गंभीर आरोप लगाया है।
महिला के मुताबिक, उसका पति बाहर रहता है और वह घर में अकेली थी। महिला का आरोप है कि पुलिस ने उसे और उसके बच्चे को बुरी तरह धमकाया, उसका मोबाइल छीनकर जांच की और मोबाइल में कुछ न मिलने पर टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी भी दे डाली। इस खौफनाक अनुभव के बाद पीड़ित महिला न्याय की आस में खगड़िया एसपी कार्यालय पहुंची है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड