शुरू न्यूज़
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले से सरकारी स्कूल की घोर लापरवाही का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। रामबन के क्रवाह स्थित गवर्नमेंट मिडिल स्कूल में 10 दिन की गर्मी की छुट्टियों से पहले स्टाफ स्कूल बंद करके चला गया, लेकिन वे यह भूल गए कि कक्षा 7 का 13 वर्षीय एक छात्र क्लासरूम के अंदर गहरी नींद में सो रहा था। छात्र करीब चार घंटे तक स्कूल में ही बंद रहा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने ताला तोड़कर उसे बाहर निकाला।
यह पूरी घटना शनिवार को गर्मी की छुट्टियों से पहले स्कूल के आखिरी दिन हुई। दोपहर के भोजन के बाद बच्चों को स्पोर्ट्स किट दी गई थी और वे मैदान में खेल रहे थे, लेकिन यह छात्र नींद में था और क्लासरूम में बेंच पर सोने चला गया। वहां मौजूद दो शिक्षकों ने उसे बाहर खेलने जाने के लिए कहा। बाद में, जब शिक्षक अपनी अटेंडेंस लगाने के लिए स्कूल ऑफिस गए, तो छात्र दोबारा क्लासरूम में गया और डेस्क पर सिर रखकर गहरी नींद में सो गया। छुट्टी के बाद, अन्य सभी बच्चे घर चले गए और स्टाफ ने बिना क्लासरूम चेक किए स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया।
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, शिक्षा विभाग ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है। विभाग ने लापरवाही बरतने के आरोप में स्कूल के पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड