शुरू न्यूज़
सहरसा के व्यवहार न्यायालय परिसर में रविवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस हिरासत से फरार हुआ एक आरोपी महज 30 मिनट के भीतर दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल, काशिनगर थाना क्षेत्र से कैमरा छीनने के आरोप में पकड़े गए अभियुक्त नीतीश कुमार ने शौचालय जाने का बहाना बनाया और पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।
आरोपी के भागते ही सहरसा पुलिस तुरंत हरकत में आई और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कोर्ट के पास ही स्थित सतपोखरा से आरोपी नीतीश को दोबारा धर-दबोचा। एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर के अनुसार, अब हिरासत से भागने के इस मामले में आरोपी के खिलाफ सदर थाने में अलग से एक नई एफआईआर दर्ज की जा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड