*ब्रेकिंग – एक जाति दो लिस्ट – शिल्पकार आरक्षण घोटाले का सबसे बड़ा सबूत उजागर!*
*सावधान – संविधान विरोधी षड्यंत्र का तुलनात्मक खुलासा!*
इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता *Adv. दीपक कुमार प्रजापति जी* द्वारा भेजे गए दो सरकारी दस्तावेजों एवं हमारे द्वारा प्रमुख सचिव समाज कल्याण विभाग से मांगी गई आरटीआई ने उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े आरक्षण घोटाले की पोल खोल दी है!
*बाँयी ओर – संविधान (SC) कहता है:*
📜 *Constitution (Scheduled Castes) Order, 1950*
*Entry 65: Shilpkar = SC in UP*
मतलब संविधान के अनुसार शिल्पकार उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति है! ये राष्ट्रपति का आदेश है! तथा 1957 में ही कुम्हार सहित शिल्पकार की सभी 26 उपजातियां सर्टीफाई हो चुकी है।
*दाँयी ओर – NCBC (OBC) कहता है:*
📋 *NCBC Central List of OBCs – 2003*
*Sl No 44: Kumhar, Prajapati = OBC – Entry 8 Central List*
मतलब वही कुम्हार-प्रजापति OBC लिस्ट में है! यानी खेला सन 2000 के बाद हुआ संभवतः एन आई सी पोर्टल से क्योंकि 1994 के राजस्व रिकॉर्ड में भी 1957 के 26 उपजातियों की पुष्टि हो रही है।
*बीच में सवाल – कैसे एक ही जाति दो अलग-अलग लिस्ट में ?* यही तकनीकी खेल है जिसे निजी स्वार्थ में पार्टीगत सौदागर एवं इच्छाधारी मठाधीश समझ नहीं पा रहे हैं कि बीपी मंडल ने भी हमारे साथ धोखा किया।
*VS – Article 341 का उल्लंघन!*
अनुच्छेद 341(1) कहता है – SC लिस्ट में बदलाव केवल संसद कर सकती है। कोई राज्य सरकार, कोई अधिकारी नहीं!
तो फिर:
– SC वाले शिल्पकार को OBC कैसे बनाया ?
– OBC वाले कुम्हार को SC का प्रमाण पत्र कैसे बांटा गया ? या नहीं तो हमारे हिस्से का आरक्षण कौन डकारता चला आ रहा है और आधिकारिक हनन का यह व्यापक घोटाला किसके इशारे पर और कैसे संभव हुआ तथा वर्तमान सरकार चुप्पी क्यों साधे हैं अब पेंच खुलना शुरू हुआ कि मानव सभ्यता के प्रथम शिल्पी को दीन-हीन दशा में पहुंचाने का असली जिम्मेदार कौन है।
*RTI स्थिति – लंबित – षड्यंत्र की पुष्टि!*
मेरी RTI No. DPTIT/R/2026/80020 दिनांक 13.08.2026 का आज तक जवाब नहीं!
– 27.08.2026 – IT विभाग अराध्या पाण्डेय→ CeG
– 09.09.2026 – CeG, गोमती नगर (समीर वर्मा) → राजस्व विभाग
– आज तक – लंबित!
क्यों भाग रहे हैं ? क्योंकि रिकॉर्ड खुलेगा तो घोटाला खुलेगा! अब समझ में आया कि योजनाबद्ध हमें दबाने का खेल जिला प्रशासन और सत्ता संरक्षण प्राप्त जनप्रतिनिधियों द्वारा क्यो खेला जा रहा है तथा यूपीएससी की तैयारी कर रहे हमारे बच्चों पर जानलेवा हमला क्यों हुआ और अतिपिछड़ा एकीकरण महाअभियान द्वारा संचालित भेदभाव मुक्त सस्ती व समान शिक्षा मुहिम एडीवी इन्वेंशन एकेडमी पुतसर को अवैध रूप से सील क्यों करवाया गया, मतलब जनहित की आहूति हमसे और परिजनों से पूरी की जा रही है ताकि शिल्पकार आरक्षण घोटाले की फाइल को दबाया जा सकें और कुमारी शैलजा ने जो 17 अतिपिछड़ी जातियों से संबंधित फाइल गायब करवाई थी उसके पीछे भी यही मूल कारण रहा।
*26 उपजातियाँ प्रभावित!*
कुम्हार समेत 26 उपजातियों का भविष्य इसी दो लिस्ट के खेल में उलझा दिया गया है। ये देश के शिल्पकारों का आधिकारिक हनन और अक्षम्य अपराध है!
*अब लड़ाई कंडीशनल हो गई है!*
समाज डट गया तो ऐतिहासिक रिजल्ट निश्चित है! मामला हाईकोर्ट की निगरानी में है।
*जागो कुम्हार-प्रजापति जागो! इस पोस्ट को हर घर तक पहुँचाओ!*
#EkJatiDoList #ShilpkarGhotala #Entry65vsEntry8 #Article341Violation #RTI80020Lambit #AdvDeepakPrajapati #26UpjatiyaBachao #KumharPrajapatiEkta
*अनिल कुमार प्रजापति*
संस्थापक – अतिपिछड़ा एकीकरण महाअभियान (रजि.)
⚠️ चेतावनी: यह तुलनात्मक विश्लेषण RTI दस्तावेजों एवं आधिकारिक सूचियों पर आधारित है – आगे की स्वतंत्र जांच आवश्यक……
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड