🚨 आरा में चोरों का आतंक! एक ही रात दो दुकानों में चोरी, पुलिस गश्ती पर उठे सवाल
आरा। शहर के टाउन थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात चोरों ने एक साथ दो दुकानों को अपना निशाना बनाया। खास बात यह है कि चोरी की दोनों घटनाएं टाउन थाना से महज 200 से 300 मीटर की दूरी पर हुईं। एक ही रात में थाना के इतने करीब दो दुकानों में चोरी की घटना सामने आने के बाद पुलिस की चौकसी और रात्रि गश्ती व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर दुकानों को निशाना बनाया और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। सुबह दुकानदारों को चोरी की जानकारी मिली, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
थाना से महज कुछ दूरी पर लगातार दो दुकानों में चोरी की घटना ने स्थानीय दुकानदारों में भी दहशत और आक्रोश पैदा कर दिया है। दुकानदारों ने रात्रि गश्ती बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड