राजद आपदा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सोहेल खान के नेतृत्व में बड़हरा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण
आरा/बड़हरा। राजद आपदा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सोहेल खान के नेतृत्व में बड़हरा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके साथ जीशान अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान सोहेल खान और जीशान अली ने स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि बांध निर्माण का टेंडर काफी पहले ही हो चुका था, लेकिन विभिन्न कारणों से अब तक कार्य पूरा नहीं हो सका।
इस दौरान राजद नेताओं ने सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर क्षेत्र की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि समय रहते बांध से संबंधित कार्य पूरा किया गया होता तो बाढ़ के दौरान ग्रामीणों को होने वाली परेशानियों को काफी हद तक कम किया जा सकता था।
सोहेल खान ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बड़हरा क्षेत्र की बाढ़ और बांध से जुड़ी समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है। वहीं, उन्होंने स्थानीय विधायक के कार्यों को लेकर भी सवाल उठाए।
राजद नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार द्वारा किए जा रहे कई विकास कार्यों की नींव पूर्व की कांग्रेस सरकारों के समय रखी गई थी।
उन्होंने प्रशासन और सरकार से मांग की कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए तथा बांध निर्माण सहित लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड