शुरू न्यूज़
बिहार के भोजपुर में मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने जिला पदाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वाहन जांच और छापेमारी अभियान के दौरान विभाग ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में दो वाहनों से कुल 1,195 पीस (671.400 लीटर) अवैध विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 6.35 लाख रुपये बताई जा रही है, जिसे उत्तर प्रदेश के रास्ते पटना ले जाया जा रहा था।
पहली कार्रवाई बक्सर-पटना फोरलेन पर आरा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर नदी पुल के पास की गई। सहायक आयुक्त मद्यनिषेध श्री रजनीश को मिली गुप्त सूचना के आधार पर निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में टीम ने एक 10 चक्का ट्रक (UP77AN-9595) की तलाशी ली। ट्रक के गुप्त तहखाने से कुल 1,152 पीस रॉयल ग्रीन क्लासिक ब्लेंडेड व्हिस्की बरामद की गई, जिसमें अलग-अलग माप की बोतलें शामिल थीं। इस दौरान मुजफ्फरपुर के निवासी ट्रक चालक राहुल कुमार पंडित को मौके से गिरफ्तार किया गया।
दूसरी कार्रवाई गीधा थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर मोड़ पर बक्सर-पटना फोरलेन पर की गई, जहां एक टेम्पू (BR01PQ-0924) की जांच के दौरान आफ्टर डार्क ब्लू रेयर ग्रेन व्हिस्की की 240 पीस बोतलें बरामद की गईं। इस मामले में दानापुर, पटना निवासी टेम्पू चालक नीरज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इस पूरी छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार राजा सहित मद्यनिषेध विभाग, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड