शुरू न्यूज़
बिहार के आरा में लगातार हुई बारिश के बाद कई सड़कें और मोहल्ले पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। इस भीषण जलजमाव के बीच आरा नगर निगम की चरमरा चुकी व्यवस्था पर डिप्टी मेयर के पति सरोज सिंह का एक बेहद चौंकाने वाला बयान सामने आया है, जो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है।
सरोज सिंह ने सीधे तौर पर स्वीकार किया है कि नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के आगे वे सब पूरी तरह बेबस हैं और वहां उनकी एक नहीं चल रही है। उन्होंने जनता से माफी मांगते हुए कहा, “नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के आगे हम सब बेबस हैं। हमारी नहीं चल रही… जनता हमें माफ करे।” इस बयान के बाद अब यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि जब खुद जनप्रतिनिधि ही इस तरह बेबसी जाहिर कर रहे हैं, तो नगर निगम में फैले कथित भ्रष्टाचार पर आखिरकार कार्रवाई कौन करेगा और बेहाल शहरवासियों को इस जलजमाव की समस्या से कब तक राहत मिलेगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड