₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

राजन पासी की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी पत्नी और सास गिरफ्तार

P TOP BIHAR

भोजपुर के पीरो थाना क्षेत्र में हुए चर्चित राजन पासी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी खुशबू कुमारी और सास प्रभा देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मृतक के पिता शिव प्रसन पासी (निवासी- नवानगर, बक्सर) द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर की है। इस सनसनीखेज मामले में नामजद अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, वर्ष 2017 में राजन पासी की शादी ब्रम्हवार गांव की खुशबू कुमारी से हुई थी। आरोप है कि 15 जुलाई 2026 की रात खुशबू कुमारी के पिता सोहन पासी, सास प्रभा देवी, मंटू पासी समेत अन्य लोगों ने मिलकर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीट-पीटकर राजन पासी की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव का अंतिम संस्कार करने की कोशिश की, लेकिन इसमें असफल रहने पर उन्होंने शव को श्मशान घाट के पास आहर में फेंक दिया।

घटना के अगले दिन ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा। पीरो थानाध्यक्ष दीपक कुमार साह ने बताया कि मामले में कांड संख्या-231/2026 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार पत्नी और सास को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है और फरार चल रहे अन्य आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी