शुरू न्यूज़
भोजपुर के पीरो थाना क्षेत्र के पिटरों गांव उत्तर पट्टी स्थित श्री राम-जानकी मंदिर में शनिवार की देर रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की अष्टधातु की बेशकीमती मूर्ति चोरी कर ली। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों के अनुसार, ठीक एक वर्ष पहले भी इस मंदिर में चोरी का प्रयास किया गया था, लेकिन तब लोगों की सतर्कता के कारण चोर सफल नहीं हो पाए थे। हालांकि, इस बार चोरों ने पूरी साजिश के तहत बिना किसी को भनक लगे राम-जानकी की मूर्ति पार कर दी। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि मंदिर परिसर में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद चोर इस वारदात को अंजाम देने में कामयाब रहे, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
इस सनसनीखेज घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर चोरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। वहीं, क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों को लेकर स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि इलाके में चोरियां लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस इन्हें रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द मूर्ति बरामद कर दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड