बड़हरा प्रखंड में तेजी से बढ़ रहे गंगा के जलस्तर का विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने लिया जायजा, अधिकारियों को फोन कर आमजन की सुविधाएं उपलब्ध कराने का दिया निर्देश
आरा/बड़हरा। बड़हरा प्रखंड क्षेत्र में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को अलग-अलग इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संभावित बाढ़ की स्थिति और गंगा के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह बड़हरा के मुक्तिधाम घाट पहुंचे, जहां उन्होंने गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का अवलोकन किया। जलस्तर को लेकर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने मौके से ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विधायक ने अधिकारियों से कहा कि बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आमजन की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने जरूरतमंद लोगों के लिए तत्काल आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया।
विधायक ने कहा कि प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहते हुए किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए, ताकि बढ़ते जलस्तर से आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड