शुरू न्यूज़
झांसी की शहर कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां पुलिस ने गुजरात के एक ड्राई फ्रूट व्यापारी के मुनीम के साथ हुई लूट की वारदात का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस लूटकांड में शामिल उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही मनोज (निवासी जिला ललितपुर), ललितपुर के जखौरा निवासी राघवेंद्र राजपूत और खुशीपुरा निवासी मास्टर माइंड सूर्याश यादव सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इस वारदात में शामिल जालौन निवासी सिपाही नीरज राजपूत और प्रेमनगर की कैफे वाली गली निवासी अंकित यादव समेत चार अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से लूट के 24 लाख रुपये और घटना में इस्तेमाल की गई क्रेटा गाड़ी बरामद कर ली है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड