आदित्य फूड वेज का भव्य शुभारंभ, स्वाद के साथ मिलेगी शुद्ध शाकाहारी व्यंजनों की खास वैरायटी
झांसी। नगर के शिवाजी नगर क्षेत्र में ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल के पास ‘आदित्य फूड वेज’ का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतिष्ठान का फीता काटकर उद्घाटन उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय पटवारी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिष्ठान के संचालक यश वर्मा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आदित्य फूड वेज अपने स्वाद, गुणवत्ता और बेहतर सेवा के माध्यम से ग्राहकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होगा।
संचालक यश वर्मा ने बताया कि ग्राहकों की पसंद और वर्तमान जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रतिष्ठान में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट एवं शुद्ध शाकाहारी व्यंजनों की खास वैरायटी उपलब्ध कराई गई है। यहां वेज बिरयानी, वेज कबाब, वेज पराठा, बर्गर सहित कई अन्य शाकाहारी व्यंजनों का स्वाद ग्राहकों को मिलेगा। युवाओं, परिवारों और शाकाहारी भोजन पसंद करने वाले लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विकल्प उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।
उद्घाटन अवसर पर उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय पटवारी ने संचालक को शुभकामनाएं देते हुए प्रतिष्ठान की निरंतर प्रगति एवं सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि नए प्रतिष्ठानों के शुरू होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलता है।
इस अवसर पर अनीता, मनोज वर्मा, मनीष वर्मा, पंकज शुक्ला, अभिषेक, विवेक वाजपेयी, रिंकू राय, इंजीनियर सौरभ राय, मुकुल द्विवेदी, पार्षद सुंदर कुशवाहा, अरविंद सेन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड