जया फिटनेस सेंटर’ का हुआ शुभारंभ, युवाओं को मिलेगी बेहतर फिटनेस की सुविधा
झांसी। युवाओं एवं आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य और फिटनेस की सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में ‘जया फिटनेस सेंटर’ का शुभारंभ पुनावली रोड स्थित खातीबाबा मंदिर के पास किया गया। सेंटर का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर संचालक जयसिंह राजा की माताजी छोटी राजा ने किया।
शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के लोगों, शुभचिंतकों एवं गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर संचालक जयसिंह राजा को नई शुरुआत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सेंटर के शुरू होने से क्षेत्र के युवाओं में भी उत्साह देखने को मिला।
जया फिटनेस सेंटर में युवाओं को नियमित व्यायाम एवं फिटनेस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आधुनिक जिम की सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल की गई है। संचालक जयसिंह राजा ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ शरीर के लिए नियमित व्यायाम बेहद जरूरी है। फिटनेस को केवल शरीर बनाने तक सीमित न रखते हुए इसे स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सेंटर के माध्यम से युवाओं को नियमित कसरत के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए फिटनेस को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
शुभारंभ कार्यक्रम में लला गुर्जर, राहुल गुप्ता, राजेंद्र राजा, दीपक साहू एवं सौरभ साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने जया फिटनेस सेंटर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संचालक जयसिंह राजा को शुभकामनाएं दीं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड