झाँसी के थाना नवाबाद क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट में 23 जुलाई 2026 को खाना खाने के दौरान गोली चलने की घटना सामने आई है। इस फायरिंग में घायल हुए व्यक्ति को तत्काल उपचार के लिए झाँसी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी (बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति) सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 3 टीमें गठित की गई हैं। वहीं घटनास्थल से फील्ड यूनिट द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है और प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही जारी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड