USDT के जरिए 403 करोड़ का साइबर खेल, प्रेमनगर पुलिस ने 6 को पकड़ा
एसएसपी विकास कुमार के निर्देशन में प्रेमनगर थाना पुलिस की साइबर सेल टीम ने ऑनलाइन गेमिंग के जरिए साइबर ठगी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 500 से अधिक USDT अकाउंट सीज किए गए हैं, जिनमें करीब 403 करोड़ रुपये का लेनदेन सामने आया है।
पुलिस के मुताबिक, लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग बैंक से लोन दिलाने के नाम पर लोगों के बैंक अकाउंट हासिल कर लेते थे। इसके बाद इन खातों में ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से की गई साइबर ठगी की रकम मंगाई जाती थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देशन में थाना प्रेमनगर पुलिस ने गिरोह की जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने दीपक वर्मा उर्फ सत्यम, अदनान हुसैन, आदिल हुसैन, जानपाल, अभिषेक चौधरी और अर्चित अग्रवाल को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से सात मोबाइल फोन और एक डायरी बरामद हुई, जिसमें लेनदेन का हिसाब-किताब दर्ज मिला।
सहायक पुलिस अधीक्षक अरीबा नोमान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी साइबर ठगी से प्राप्त रकम को USDT में कन्वर्ट कर विदेशी हैंडलर को भेजते थे, जिससे वास्तविक साइबर अपराधियों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता था। जांच में इस पूरे अपराध से जुड़े 56 मूल खातों का पता चला है।
पुलिस के अनुसार, देशभर में इस नेटवर्क से जुड़ी 325 साइबर शिकायतें सामने आई हैं। इनमें साइबर ठगी की रकम का कुल अमाउंट करीब 403 करोड़ रुपये बताया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मिले मोबाइल फोन और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस अब गिरोह के तीन अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने पर साइबर ठगी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और लेनदेन के संबंध में और जानकारी सामने आ सकती है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड