देशी शराब की दुकान में चोरी का खुलासा, टहरौली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार
टहरौली। थाना टहरौली क्षेत्र के खास गांव में देशी शराब की दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार, दो पेटी देशी शराब और 2400 रुपये की नकदी बरामद की है। वहीं, चार आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।
जानकारी के अनुसार बीते दिनों चोरों ने रात में देशी शराब की दुकान का ताला तोड़कर 28 पेटी देशी शराब, एक मोबाइल फोन और चार हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।
अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक सरिता मिश्रा के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही थी। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की शराब को लौड़ी तिराहे पर बेचने का प्रयास किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर कृष्णकांत पुत्र अशोक अहिरवार निवासी खुशीपुरा थाना टोडीफतेहपुर, अरुण पुत्र दुर्गाप्रसाद कुशवाहा निवासी स्किल तथा ध्रुव सोनी पुत्र जितेंद्र निवासी रामपुरा थाना गरौठा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयोग की गई स्विफ्ट डिजायर कार, दो पेटी देशी शराब और 2400 रुपये बरामद किए। कार्रवाई के दौरान चार अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। फरार आरोपियों में हल्के यादव निवासी दुरखुरु, गणेश पुत्र दुर्गाप्रसाद, सौरभ अहिरवार पुत्र भगवानदास और कमल पुत्र कल्लू अहिरवार निवासीगण स्किल शामिल हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया और तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सरिता मिश्रा, उपनिरीक्षक प्रभाकांत साहू, उपनिरीक्षक विकास कुमार, कांस्टेबल रोहित मौर्या, कांस्टेबल दीपांशु और कांस्टेबल विमल शामिल रहे। पुलिस क्षेत्राधिकारी टहरौली ने घटना के खुलासे की जानकारी देते हुए पुलिस टीम की तत्परता की सराहना की।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड