रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

खंड शिक्षा अधिकारी नाथनगर पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

अनिल कुमार प्रजापति

सेवा में,
1. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, संत कबीर नगर
2. जिला विद्यालय निरीक्षक, संत कबीर नगर
3. सचिव, बेसिक शिक्षा परिषद, लखनऊ
4. जिलाधिकारी महोदय, संत कबीर नगर
5. मा.मुख्यमंत्री महोदय, उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ

विषय: खंड शिक्षा अधिकारी नाथनगर श्री अरुण प्रताप सिंह द्वारा भेदभावपूर्ण, दुर्भावनापूर्ण
एवं एकपक्षीय कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराए जाने के संबंध में।

महोदय,
सविनय निवेदन है कि:

1. खण्ड शिक्षा अधिकारी नाथनगर की कार्यशैली संदिग्ध है। आनलाइन मान्यता पोर्टल के मुताबिक पूरे नाथनगर ब्लाक में अनेकों विद्यालय अमान्य हैं या कक्षा-5 की मान्यता पर कक्षा-8/10/12 तक चला रहे हैं। सेटिंग व रुपए के लेन-देन के चलते अप्रैल 2026 से लगातार किए जा रहे हमारी शिकायतों पर दिखावे की फार्मेल्टी के अलावा आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और बार बार फर्जी व भ्रामक रिपोर्ट के आधार पर इस ज्वलंत मामले का कागजी निस्तारण कर दिया जा रहा है।

2. और नहीं तो मनमानी लूट खसोट करने वाले विरोधी शिक्षा माफियाओं के इशारे पर यूपीएससी की तैयारी कर रहे हमारे बच्चों की दुश्वारियां बढ़ाते हुए दुर्भावना पूर्ण अवैध कार्यवाही के तहत “भेदभाव मुक्त सस्ती व समान शिक्षा” की मुहिम चलाने वाले नवसृजित ADV INVENTION ACADEMY, पुतसर को फर्जी शिकायतकर्ता आगे कर वगैर हमारा पक्ष सुने व स्पीकिंग आर्डर के सामाजिक मर्यादा का हनन करते हुए अवैध सीलिंग एवं मान्यता आवेदन रिजेक्ट किया गया जो प्राकृतिक न्याय सिद्धांत का खुला उलंघन है।

3.उक्त के अलावा सुनने में आ रहा है कि नाथनगर ब्लाक में हुए व्यापक छात्रवृत्ति घोटाले में अंदरुनी लेन-देन से खंड शिक्षा अधिकारी महोदय लगभग 10 लोगों को आरोप से वरी कर दिए जबकि अन्य सभी आरोपियों पर समान कानूनी कार्रवाई प्रक्रियाधीन है मतलब जनहित में इनके चाल और चरित्र की निष्पक्ष जांच व कार्यवाही अनिवार्य है।

4. उक्तानुसार प्रतीत होता है कि जहां “सेटिंग के अनुरूप हक-दस्तूर” मिल जाता है वहां मानक और मान्यता की रिपोर्ट सही, और जहां मनमानी लूट खसोट बंद करते हुए जनहित की बात हो वहां एकपक्षीय दुर्भावना पूर्ण कार्रवाई। कमोवेश यही स्थिति पुरे जिले की है। इससे स्पष्ट है कि खंड शिक्षा अधिकारी नाथनगर श्री अरुण प्रताप सिंह जी का उद्देश्य शिक्षा नहीं बल्कि वंचित अतिपिछड़े उपेक्षित वर्गों का उत्पीड़न है।

5. माननीय उच्च न्यायालय का आदेश है कि “आरोपी को जांच अधिकारी नहीं बनाया जा सकता”। इसके बाद भी हमारी सभी ऑनलाइन/ऑफलाइन शिकायतों की जांच BEO नाथनगर से ही कराई जा रही है। इस नाते यदि तत्काल समकक्षीय एक्शन नहीं हुआ तो इन जन शिकायतों को आधार बनाते हुए हाईकोर्ट में अलग से पी आई एल दाखिल होगा जिसका जिम्मेदार शिक्षा विभाग व सरकार होगी।

अतः आपसे अनुरोध है कि:
1. BEO नाथनगर की निष्पक्ष जांच किसी अन्य सक्षम व न्यायप्रिय अधिकारी अथवा एंटीकरप्शन/सीबीआई से कराई जाए।
2. नाथनगर ब्लाक के सभी अमान्य/मान्यता से इतर विद्यालयों एवं तथाकथित छात्रवृत्ति घोटाले में हेराफेरी की जांच कराकर एक समान कठोर कार्रवाई की जाए।
3. एडीवी इन्वेंशन एकेडमी पुतसर पर हुई भेदभाव युक्त कार्रवाई वापस ली जाए।

संलग्नक: 1. BEO द्वारा शिकायत के कागजी निस्तारण हेतु प्रेषित पत्र।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी