SDM के आदेश के बावजूद FIR दर्ज नहीं होने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने SSP से लगाई…
हायाघाट थाना क्षेत्र से जुड़ा एक मामला अब पुलिस के वरीय अधिकारियों तक पहुंच गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से दरभंगा एसएसपी को आवेदन देकर हायाघाट थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की गई है।
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि धोखाधड़ी, मारपीट, अंचल अमीन के सीमांकन कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज और अन्य गंभीर आरोपों को लेकर हायाघाट थाना प्रभारी को पूर्व में 5 जुलाई और 14 अगस्त 2026 को आवेदन दिया गया था। आवेदन के मुताबिक इसकी रिसीविंग भी 16 अगस्त को हुई थी।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि मामले में मुख्य आरोपी बसंत कुमार मंडल के खिलाफ पहले से भी हायाघाट थाना में मामले दर्ज हैं। आवेदन में उसके खिलाफ पूर्व से हायाघाट थाना कांड संख्या 88/25 और कांड संख्या 129/25 का भी उल्लेख किया गया है।
आवेदन में यह भी कहा गया है कि मामले को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर के कार्यालय से 29 अगस्त 2026 को पत्रांक 3138 के माध्यम से हायाघाट थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद पीड़ित पक्ष का आरोप है कि अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
पीड़ित पक्ष ने यह भी दावा किया है कि पूर्व में दर्ज मामले को लेकर न्यायालय में प्रोटेस्ट पेटीशन लंबित है और एक काउंटर केस से संबंधित याचिका भी न्यायालय द्वारा खारिज की जा चुकी है।
आवेदन में पुलिस पर प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए दरभंगा एसएसपी से पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हायाघाट थाना में नामजद FIR दर्ज कराने, निष्पक्ष जांच कराने और पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई है।
आवेदनकर्ता के रूप में पूनम देवी के पति एवं अधिकृत प्रतिनिधि ने 9 सितंबर 2026 को एसएसपी को यह आवेदन सौंपा है।
अब देखना होगा कि इस शिकायत पर क्या कार्रवाई होती है और हायाघाट थाना में FIR दर्ज होती है या नहीं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड