शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर जिले के खलीलाबाद तहसील के ग्राम पंचायत भगवानपुर निवासी कमलाकान्त ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर ‘नमामि गंगे’ परियोजना के तहत शुद्ध पेयजल आपूर्ति बाधित होने की शिकायत की है। दिनांक 01/07/2026 को दिए गए इस निवेदन में बताया गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में घरों में नल कनेक्शन तो दे दिए गए हैं, लेकिन उनमें पानी नहीं आ रहा है, जिससे जनता काफी परेशान है।
पत्र में आरोप लगाया गया है कि ग्रामीण क्षेत्र के परियोजना से जुड़े अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं और उनका उदासीन रवैया इस समस्या का मुख्य कारण है। ग्राम पंचायत भगवानपुर के अधीन आने वाले कई गांवों, जिनमें बगिया, घोड़वन का पुरवा, दक्षिण पूरवा, पश्चिम पूरवा, लटपुरवा, चमरवटी, भरौटी और सबसे बड़ा गांव कानापार शामिल हैं, में पेयजल की आपूर्ति पूरी तरह बंद कर दी गई है। जबकि, ग्राम पंचायत भगवानपुर के अंतर्गत केवल करमयनी गाँव में ही जल की आपूर्ति हो रही है। प्रार्थी ने यह भी बताया कि वर्तमान समय में रेलवे का निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है।
कमलाकान्त ने जिलाधिकारी से विनम्र निवेदन किया है कि ग्राम पंचायत भगवानपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति शीघ्र अतिशीघ्र बहाल की जाए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड