_🔥 ब्रेकिंग – 12 सितंबर RTI खुलासा – वंचित अतिपिछड़ा आरक्षण घोटाला बेनकाब! 🔥_
_कल दिनांक 12 सितंबर 2026 को डाक से प्राप्त RTI ने वो सच उगल दिया जो 25 साल से दबाया जा रहा था! समाज कल्याण विभाग खुद फंसता देख फाइल राजस्व विभाग के पाले में फेंक रहा है – RTI No. DPTIT/R/2026/80020 लंबित!_
_ये घोटाला कांग्रेस से शुरू होकर हर सरकार में पला-बढ़ा है। कुमारी शैलजा द्वारा 17 अतिपिछड़ी जातियों की फाइल गायब करवाने की साजिश, जिसकी FIR दिल्ली लोकसभा कैंट थाने में दर्ज है, उसी कड़ी का हिस्सा है।_
_असली पेंच समझिए – अनुच्छेद 341 का उल्लंघन!_
संविधान कहता है – _बिना संसद के अनुमोदन और राष्ट्रपति की अनुशंसा के SC सूची में कोई फेरबदल नहीं हो सकता!_
तो फिर:
👉 _2000 – 9 नवंबर को UP से उत्तराखंड बना, SC लिस्ट बंटी, शिल्पकार Entry-65 दोनों राज्यों में रहा!_
👉 _2003 – NCBC की OBC लिस्ट जारी, Sl No 44 / Entry 8 पर कुम्हार-प्रजापति को OBC में डाल दिया – किसके आदेश से? संसद ने कब मंजूरी दी?_
👉 _2008 – 15 दिसंबर को NIC e-District पोर्टल (सीतापुर से शुरू) ऑनलाइन हुआ और कुम्हार समेत 17 अतिपिछड़ी जातियों + शिल्पकार की 38 उपजातियों को OBC में दिखा दिया गया – जबकि 1957, 1968, 1994,1996 के राजस्व रिकॉर्ड आज भी उन्हें शिल्पकार/ SC बता रहे हैं!_
_मैं शुरू से कह रहा हूं – 17 जातियों का असली आधार कुम्हार/शिल्पकार ही है, उत्तराखंड मॉडल! डॉ. संजय निषाद, मुकेश सहनी जैसे तमाम अतिपिछड़े नेता हवा में आरक्षण मांग रहे हैं, अनुच्छेद 341 का कंप्लायंस आज तक सिर्फ अतिपिछड़ा एकीकरण महाअभियान ने किया है!_
_और सुनिए – 31 दिसंबर 2016 को सपा सरकार ने ऑफलाइन GO जारी कर 17 जातियों को पिछड़ी सूची से बाहर कर अनुसूचित वर्गों के समान सुविधा का पात्र बना दिया था, वो शासनादेश आज भी जीवित है!_
_तो जो वर्तमान सरकार रातों-रात EWS लागू कर सकती है, वो इस प्रशासनिक त्रुटि को सुधारकर संख्यात्मक कोटा बढ़ाते हुए NIC पोर्टल अपडेट क्यों नहीं करती? ये चुप्पी क्यों? क्योंकि ADVI Invention Academy पुतसर को सील करवाने और UPSC बच्चों पर हमले करवाने वाले सत्ता संरक्षित लोग फंस जाएंगे और यदि समय रहते अनिल प्रजापति और अतिपिछड़ा एकीकरण महाअभियान को नहीं दबाया गया तो व्यवस्था परिवर्तन की जनक्रांति पुरे देश में खड़ी हो जाएगी!_
_अब फैसला संतकबीरनगर की धरती पर होगा!_
_📢 महा संकल्प सभा – संवैधानिक संरक्षण हेतु महाजुटान_
_📅 दिनांक – 4 अक्टूबर 2026, दिन रविवार_
_📍 स्थान – संतकबीरनगर_
_आयोजक – अतिपिछड़ा एकीकरण महाअभियान (रजि.)_
_जो समाज अपने संवैधानिक हक के लिए नहीं लड़ा, इतिहास उसे कभी माफ नहीं करता! 4 अक्टूबर को संतकबीरनगर चलो!_
_जागो अतिपिछड़ा – संविधान बचाओ – आरक्षण बचाओ!_
#12SeptRTIKhulasa #Article341Bachao #ShilpkarGhotala #NICPortalFraud #31Dec2016GOJivitHai #4Oct2026SantKabirNagar #MahaSankalpSabha
_सौजन्य – अनिल कुमार प्रजापति_ संस्थापक – अतिपिछड़ा एकीकरण महाअभियान (रजि.)_
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड