शुरू न्यूज़
शिवपुरी के पिछोर में विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली से नाराज़ छात्रा प्रियंका लोधी द्वारा किए गए सड़क जाम के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। इस घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नीतू सिंह मौके पर पहुंचीं और समझाइश देकर जाम खुलवाया।
थाना प्रभारी ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा की और छात्रा की समस्या के समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करवाई। घटना के बाद विद्युत विभाग ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाए। प्रशासन के हस्तक्षेप और थाना प्रभारी की सक्रिय भूमिका के चलते स्थिति सामान्य हो गई और यातायात सुचारु रूप से बहाल कर दिया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि शिकायत का समाधान समय रहते कर दिया जाता, तो सड़क जाम जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती। अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि विद्युत विभाग भविष्य में ऐसी शिकायतों का समय पर निराकरण करता है या नहीं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड