शुरू न्यूज़
शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक मनोज रजक की मौत हो गई। मनोज जिम से घर लौट रहा था, तभी बारिश के दौरान सड़क पर खड़े एक आयशर मिनी ट्रक से उसकी बाइक टकरा गई।
यह हादसा गुना बायपास स्थित गौशाला मोड़ के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, बारिश और कम दृश्यता के कारण मनोज सड़क किनारे खड़े मिनी ट्रक को देख नहीं पाया, जिससे उसकी बाइक सीधे ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुँचे। घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने जाँच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। देहात थाना पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जाँच शुरू कर दी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड