शुरू न्यूज़
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के नरवर क्षेत्र में साँपों की दुनिया का एक बेहद हैरान कर देने वाला और दुर्लभ मामला सामने आया है। यहां एक साँप दूसरे साँप को निगलता हुआ दिखाई दिया, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। इस असामान्य घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया गया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
घटना की जानकारी मिलते ही सर्प मित्र सलमान पठान तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों साँपों को सुरक्षित रूप से कब्जे में लिया और फिर उन्हें प्राकृतिक आवास (जंगल) में छोड़ दिया। वन्यजीव जानकारों के अनुसार, कुछ विशेष परिस्थितियों में साँप दूसरे साँपों का भी शिकार कर लेते हैं, हालांकि ऐसे मामले बहुत ही कम देखने को मिलते हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड