शुरू न्यूज़
40 बीघा वन भूमि अतिक्रमण से मुक्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
करैरा (शिवपुरी)। करैरा वन परिक्षेत्र की बीट क्रमांक 1038 स्थित ग्राम मामोनी खुर्द में लगभग 40 बीघा वन भूमि को वन विभाग ने अतिक्रमण से मुक्त करा दिया। विभाग ने कथित अतिक्रमण के मामले में मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।
रेंजर लक्ष्मण सिंह मीणा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने विभागीय अमले की मौजूदगी में कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान वन भूमि से अतिक्रमण हटाया गया, जिसके बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल रहा।
ग्रामीणों ने वन विभाग की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि शासकीय एवं वन भूमि की सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाने चाहिए।
वन विभाग ने स्पष्ट किया कि वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा और नियमों के अनुसार आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड