शुरू न्यूज़
शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभागीय क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढला में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत पिछले दो महीने से राशन न मिलने पर हितग्राहियों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने सेल्समैन अखिलेश मिश्रा पर पात्र हितग्राहियों को राशन न देने का आरोप लगाते हुए पिछोर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों का कहना है कि राशन मांगने पर सेल्समैन कथित तौर पर “जहां शिकायत करना है कर दो, राशन नहीं दूंगा, अभी आया नहीं है” कहकर धमकी देता है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिकायत की भनक लगते ही सेल्समैन ने रात के समय गांव के कई अशिक्षित और अन्य लोगों से केवाईसी के नाम पर फिंगरप्रिंट ले लिए, लेकिन राशन फिर भी नहीं दिया। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पिछले महीने भी इस मामले में शिकायत की गई थी, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। सेल्समैन के प्रभाव के चलते शिकायत करने वाले गरीब हितग्राहियों को धमकाया जाता है, जिससे लोग खुलकर सामने आने से डरते हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से सेल्समैन अखिलेश मिश्रा को तत्काल प्रभाव से हटाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे परिवार सहित सड़क पर बैठकर आंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड