हार्निया ऑपरेशन के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, कोतवाली TI मनीष कुमार ने दी जानकारी, जांच के बार होगी कार्यवाही
दमोह। शहर के रेलवे स्टेशन स्थित विद्या हॉस्पिटल में हार्निया का ऑपरेशन कराने पहुंचे हिंडोरिया निवासी 40 वर्षीय सचिन अग्रवाल की बीती रात मौत हो गई। घटना के बाद परिजन और अन्य लोग अस्पताल पहुंच गए और हंगामा करते हुए डॉक्टर व अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए। परिजनों ने डॉक्टर पीतांबर बुधवानी सहित स्टाफ पर कार्रवाई, डॉक्टर की डिग्री व दस्तावेजों की जांच और अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था की जांच की मांग की।
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। टीआई मनीष कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में परिजनों ने लिखित रूप से बिंदुवार शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेजकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड